• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Spice Up The Curry logo

  • रेसिपी की सूचि
  • सुखी सब्जियां
  • English Recipes
    • Facebook
    • Instagram
    • Pinterest
Recipe Index » रोटी-पराठा » पूरी रेसिपी

पूरी रेसिपी

November 2, 2017 By Kanan / 6 Comments

Jump to Recipe
0 from 0 votes

पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) – गेंहू का आटा, नमक और पानी को मिलाकर आटा बनता है। इसे बेलकर गरम गरम तेल में तलकर बनायी जाती है। यह बनाना बहोत आसान है शायद आप इसकी रेसिपी जानते भी होंगे। पर नौशिखिया व्यक्ति के लिए यह मददरूप होगा।

पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

कोई त्यौहार हो या कोई ख़ास अवसर पर खाने में पूरी तो जरूर से बनती है। मैंने आज तक एक भी शादी नहीं देखी जिसमे खाने में पूरी ना हो।

अगर हमारे घर पर मेहमान खाने पे आ रहे है तो माँ पूरियाँ जरूर से बनाती है। पर अब शादी के बाद मैं माँ की तरह इसे अक्सर नहीं पकाती क्योंकि मेरे पति पूरी के बजाय पराठा खाना पसंद करते है। इसीलिए मैं शायद 6 महीने में 1 बार बनाती हूँ। कई बार मैं मसाला पूरी बनाती हूँ।

पूरी एक ऐसी चीज है जो सभी खाने के साथ परोसी जाती है। इसे सुबह के नाश्ते में या दोपहर या शाम के खाने में परोसा जाता है। ख़ास करके यह आलू से बनी कोई भी सब्ज़ी के साथ एकदम बढ़िया लगती है। पूरी को मीठे के साथ भी परोसा जा सकता है। निचे फोटो में है पंजाबी आलू पूरी, महाराष्ट्रियन पूरी भाजी और आमरस पूरी।

Poori side dishes - Savory and sweet


विधि | पूरी कैसे बनाये?
How to make puri, poori (step by step recipe in Hindi)


or Jump to Recipe

1) गेंहू के आटे और नमक को एक बाउल में ले।

2) इसमे 1 टीस्पून तेल डाले और उंगलियों की मदद से आटे में मिलाये।
पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

3) अब थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते जाए और आटा गुंदते जाए। इसे थोड़ा सा सख्त रखे (यह रोटी की तरह नरम नहीं होना चाहिए).

4) इसे ढककर 15 मिनट के लिए रखे। बाद में इसे फिर से 2-3 बार मसलकर एकदम चिकना बना ले।
पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

5) इसे बराबर से 12 हिस्सों में बाँट ले और गोले बना ले।

6) हथेली के बिच दबाकर लोइयां बनाकर तैयार कर ले। और इसे ढके रखे।
पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

7) एक लोई ले और इसे 2-3 इंच व्यास के गोले में बेल ले। अगर बेलते समय यह चिपकती है तो चकले बेलन पर थोड़ा सा तेल लगाए पर सूखे आटे का इस्तेमाल कभी भी ना करे, क्योंकि तलते समय वह सूखा आटा जलकर बाकि की पूरी पर चिपकेगा।

9) इसी तरह 6-7 पूरियाँ बेलकर प्लेट में रखते जाए। उसे बेलते समय कपडे से ढककर रखे ताकि वह सुख ना जाए।
पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

9) अब एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करे। गरम तेल में सावधानी से एक पूरी डाले। कड़छी से हलके से दबाये ताकि वह तुरंत ही फूल जाए।

10) जैसे ही यह फुलेगी, निचली सतह सुनहरी रंग की हो गई होगी और इसमे में बुलबुले भी आने बंद हो गए होंगे। तब इसे पलट दे।
पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

11) दूसरी और भी सुनहरी रंग की होने तक तले। इसे ज्यादा देर तक मत तले वारना पूरी कड़क हो जायेगी।

12) इसे कड़छी से निकाले और पेपर टॉवल बिछायी हुई प्लेट में रखे। इसी तरह सारी पूरियाँ बेलकर तल ले।
पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

पूरी को गरमा गरम ही परोसे। अगर आप ट्रैन की या बस की यात्रा के लिए या पिकनिक के लिए बना रहे हो तो इसे गरम ही एक डब्बे में भर ले, ठंडी होने तक का इन्तेजार मत करे। अगर ठंडी होने के बाद डिब्बे में भरेंगे तो वह ज्यादा चबानी पड़ेगी।

कैसे परोसे? : पूरी को कोई भी सब्ज़ी या ग्रेवी के साथ परोसे जैसे की
सुखी भाजी // बटाटा भाजी // पंजाबी छोले मसाला // लसनिया बटाटा // आलू मटर // उंधियू // आलू टमाटर की सब्ज़ी
पूरी के साथ परोसे जानेवाला मीठा – आमरस // श्रीखंड // सूजी का हलवा // चावल की खीर

पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

बेहतरीन पूरी बनाने के लिए कुछ टिप्स:

  • आटे को थोड़ा सा सख्त रखे। इसे नरम बिलकुल भी ना रखे। इसीलिए हमेशा थोड़ा थोड़ा करके ही पानी डाले और आटा गुदे।
  • बेलते समय सूखे आटे का इस्तेमाल कभी भी मत करे। इसके बदले जरा सा तेल लगाए ताकि चिपके ना। अगर सूखा आटा लिया तो पूरी तलते समय वह तेल में ही रह जाएगा और जल जाएगा। बाद में बाकी की पूरियां तलते समय जला हुआ आटा इसके ऊपर चिपक जाएगा।
  • इसे पतला मत बेले वरना वह तेल में फूलेगी नहीं। इसीलिए बिच का रखे, नाकि ज्यादा मोटा और ना ज्यादा पतला।
  • बेली हुई पुरियों को थाली में बिछाकर रखे और इसे कपडे से ढककर रखे ताकि वह सुख ना जाए।
  • अगर तलते समय तेल का तापमान बढ़ जाए या कम हो जाए तो इस हिसाब से गैस की आंच को कम ज्यादा करे। संक्षेप में तेल का मध्यम तापमान बरक़रार रखे।
  • अगर तेल ज्यादा गरम होगा तो पूरी जल्दी से ब्राउन होकर कड़क बनेगी। शायद बिच में से कच्ची रह जाए। अगर तेल ठीक से गरम ना हो तो यह ज्यादा तेल चूस लेगी और फूलेगी नहीं।

[adinserter block=”14″]

पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe) पूरी बनाने की विधि, पूरियाँ

Step by Step Photos AboveWant to make it perfect first time? Don't forget to check out Step-by-Step photo instructions and helpful Tips & Tricks !!
Poori Recipe (Puri Recipe) | How to make Pooris
Print Pin

पूरी रेसिपी (Puri Recipe in Hindi, Poori Recipe)

0 from 0 votes
Tried this recipe? Leave a comment and give ★ ratings
सामग्री नापने का कप (1 कप = 240 मिली लीटर)
Servings 12 पूरियाँ
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes

Ingredients

  • 1 कप गेंहू का आटा (चपाती आटा)
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1 टीस्पून तेल + ज्यादा और पूरी तलने के लिए
  • ¼ कप + 2 टेबल स्पून पानी

Instructions

पूरी का आटा गूंदकर तैयार करे:

  • गेंहू के आटे और नमक को एक बाउल में ले।
  • इसमे 1 टीस्पून तेल डाले और उंगलियों की मदद से आटे में मिलाये।
  • अब थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते जाए और आटा गुंदते जाए। इसे थोड़ा सा सख्त रखे।
  • इसे ढककर 15 मिनट के लिए रखे।

पूरी बनाने की विधि:

  • 15 मिनट के बाद इसे फिर से 2-3 बार मसलकर एकदम चिकना बना ले।
  • इसे बराबर से 12 हिस्सों में बाँट ले और गोले बना ले।
  • हथेली के बिच दबाकर लोइयां बनाकर तैयार कर ले। और इसे ढके रखे।
  • एक लोई ले और इसे 2-3 इंच व्यास के गोले में बेल ले। अगर बेलते समय यह चिपकती है तो चकले बेलन पर थोड़ा सा तेल लगाए पर सूखे आटे का इस्तेमाल कभी भी ना करे।
  • इसी तरह 6-7 पूरियाँ बेलकर प्लेट में रखते जाए। उसे कपडे से ढककर रखे।
  • अब एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करे।
  • गरम तेल में सावधानी से एक पूरी डाले। कड़छी से हलके से दबाये ताकि वह तुरंत ही फूल जाए।
  • जैसे ही यह फुलेगी, निचली सतह सुनहरी रंग की हो गई होगी और इसमे में बुलबुले भी आने बंद हो गए होंगे। तब इसे पलट दे।
  • दूसरी और भी सुनहरी रंग की होने तक तले। इसे ज्यादा देर तक मत तले वारना यह कड़क हो जायेगी।
  • इसे कड़छी से निकाले और पेपर टॉवल बिछायी हुई प्लेट में रखे।
  • इसी तरह सारी पूरियाँ बेलकर तल ले।
*Nutrition information is a rough estimate for 1 serving
Course: मेन कोर्स
Cuisine: भारतीय
Author: Kanan
Did you make this recipe?Snap a pic, mention @spice.up.the.curry or tag #spiceupthecurry. I would love to see.
101shares
  • Facebook
  • Pinterest101
Previous Post: « नान रेसिपी
Next Post: रोटी रेसिपी »

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Comments

  1. Dolly Singh

    July 6, 2018 at 3:01 pm

    Images share karket aapne bohot acha kia, images se banana bohot aasan ho jaata he. Thank You!

    Reply
  2. Dr. Zakir Ali Rajnish

    April 19, 2018 at 1:31 am

    अरे वाह, पूरी बनाना इतना आसान है, फिरतो मैं भी ट्राई करता हूं।

    Reply
    • Kanan

      April 21, 2018 at 12:01 am

      जी जरूर ट्राई करे।

      Reply
  3. लाजवाब खाना

    April 18, 2018 at 2:07 pm

    आपके ब्लॉग पर आना बहुत अच्छा लगता है!

    Reply
    • Kanan

      April 21, 2018 at 12:02 am

      धन्यवाद। जानकार ख़ुशी हुई।

      Reply
  4. Arshia

    November 8, 2017 at 9:14 am

    बहुत आसानी से आपने रेसिपी समझााई, आभार।

    Reply

KananHi, I am Kanan!

I share easy, delicious vegetarian recipes (mostly Indian), Eggless and vegan baking recipes that will make your life easy in kitchen.

Categories

Top 5 Recipes

  • Eggless Chocolate Chip Cookies
  • Malai Kofta 
  • Punjabi Chole
  • Dal Fry
  • Aloo Paratha

As featured in

SUTC - as featured in

Copyright © 2019 · SPICE UP THE CURRY · About · Privacy policy · Contact ·

Subscribe · Recipe index · Glossary